जन्म जयंती विशेष 2 अक्टूबर के दिन देश की राजनीति के अधिकांश नेता जिनको याद करना भूल जाते है आरोप-प्रत्यारोप करने वाले नेतागण उस महान शख्स की महानता को नहीं समझ सकते जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर होते हुए भी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कभी किसी गलत कार्य से नहीं की ,ऐसे महान शख्स का नाम है लाल बहादुर शास्त्री जिनका जन्म आज ही के दिन 2 अक्टूबर, 1904 को एक सामान्य निम्नवर्गीय परिवार में हुआ था। भारतीय राजनीति में लाल बहादुर शास्त्री का नाम अगर स्वर्णाक्षरों से लिखे जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही है ,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्तित्व थे. उनका पूरा जीवन हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। एक गरीब स्कूल शिक्षक के सुपुत्र व कम उम्र में ही अनाथ हो जाने वाले शास्त्री ने गरीबी में जीवन गुज़ारा ,इसीलिए उन्हें जनता की ज़रूरतों, उनके दुखों व कष्टों का अच्छे से भान था. शास्त्री अनवरत् जूझने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने नौ साल अंग्रेजो की जेल में गुज़ारे थे. वे बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उत्साह, उमंग व जोश से भरे, अपने...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें