संदेश

आतंकवाद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलवामा अटैक: 14 फरवरी का दिन दुःखद ,स्वर्ग जैसी धरती हुई थी खून से लहूलुहान

चित्र
14 फरवरी, यह तारीख कभी भूली नहीं जा सकती है। क्योंकि किसी ने कभी सोचा नही होगा सुबह से शाम तक क्या हो जाएगा । क्योंकि जब पूरे विश्व में ओर भारत मे प्यार ओर मोहब्बत का जश्न मनाया जा रहा था ओर एक तरफ देश में प्रेमी जोड़े 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मना रहे थे। उस वक्त हिन्दुस्तान के जम्मू-कश्मीर में कुछ बड़ा हुआ था । आतंकवादियों ने दिल को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। वहीं दूसरी तरफ स्वर्ग जैसी धरती जवानों के खून से लहू-लुहान हो गई थी। आज ही के दिन साल 2019 की 14 फरवरी को सुबह आम ही थी लेकिन दोपहर काली रही।  तारीख 14 फरवरी, यानी आज ही के दिन वार गुरुवार को 78 बसों में 2547 जवानों का काफिला जम्‍मू से श्रीनगर जा रहा था और इसकी जानकारी न जाने कहां से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लग गई। क्योंकि इसी संगठन ने फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली थी।  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में इसी सीआरपीएफ की बटालियन पर फिदायीन हमला हुआ। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए ओर देश के कोने कोने में 40 घर एक साथ वीरान हो गए। बहादुर जवानों का शव सड़कों पर बिखरा पड़ा था, बसें खून से ...