संदेश

विलय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज ही के दिन हुआ था जम्मू कश्मीर का भारत मे विलय ,महाराजा हरि सिंह ने लिया था बड़ा फैसला

चित्र
                     ( फोटो :- विकिपीडिया) 26 अक्‍टूबर भारतीय इतिहास की वो तारीख है, इतिहास में इस तारिख का अलग ही महत्व है क्योंकि जिसे कोई चाहकर भी भूल नहीं सकता है क्योंकि आज के ही दिन धरती के स्वर्ग यानी कश्मीर भारत को नसीब हुआ था। 26 अक्‍टूबर 1947 को ही कश्मीर का भारत में विलय हुआ था। जम्मू-कश्मीर का विलय भारत की राजनीति और इतिहास की सबसे अहम घटनाओं में से एक रही। आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान की तरफ से मिल रही चुनौती के बीच जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय कराने में मिली सफलता ने उस समय इतिहास रच दिया था। आज ही के दिन जम्‍मू कश्‍मीर के महाराजा हरिसिंह ने राज्‍य के भारत में विलय के लिए एक कानूनी दस्‍तावेज को साइन किया था। इस दस्‍तावेज को 'इंस्‍ट्रूमेंट ऑफ एक्‍सेशन' कहा गया, जिस पर हस्ताक्षर करते ही कश्मीर अधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा बन गया, हरि सिंह ने ये सब अपनी सहमति से किया था क्योंकि वो भारत के प्रभुत्‍व वाला राज्‍य मानने पर सहमत हो गए थे। इस विलय के साथ ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर का मोर्चा संभाल लिया था...